फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   paanch saal mein kayi guna bhadhi pratashiyon ki aamadani

पांच साल में कई गुना बढ़ी प्रत्याशियों की आमदनी

Sat, 21 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चरथावल विधायक नूरसलीम राना, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार और बीजेपी के बुढ़ाना प्रत्याशी उमेश मलिक की आय पांच साल में कई गुणा बढ़ गई है। 2012 के आंकड़ों पर नजर डालें तो इनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में इसका खुलासा हुआ है।       
विज्ञापन


चरथावल से बसपा विधायक नूरसलीम राना ने वर्ष 2012 में जो शपथ पत्र दिया था, उसमें अपनी कुल संपत्ति 96 लाख 30 हजार 258 दिखाई थी, अपनी पत्नी की आय छह लाख 54 हजार 401 दिखाई थी। अपने पास तीन लाख 45 हजार की नकदी और पत्नी के पास दो लाख 25 हजार की नकदी बताई थी। इस बार दिए शपथ पत्र में अपनी कुल आय छह करोड़ 82 लाख 43 हजार 889 की दिखाई है। पत्नी शमिया की एक करोड़ 69 लाख 76 हजार 799 की आय दिखाई है।  बेटे अरफात राना की आय सात लाख 23 हजार 577, शाद फहद राना की पांच लाख 75 हजार 809, शाह फैशल राना की सात लाख 65 हजार 125 की आय दर्शाई है। अपने पास तीन लाख 20 हजार और पत्नी के पास दो लाख 20 हजार की नकदी बताई है। 2012 की अपेक्षा ये लगभग सात गुणा है।  पुरकाजी से बसपा विधायक अनिल कुमार की आय भी पांच साल में कई गुणा बढ़ गई है। 2012 में उन्होंने अपनी कुल आय दो लाख 88 हजार 653 दिखाई थी। अपने पास दस लाख नकद और पत्नी के पास एक लाख नकद दर्शाए थे। इस बार दिए गए शपथ पत्र में अपनी कुल आय सात लाख दस हजार 529 और पत्नी की छह लाख 81 हजार दिखाई है। 
विज्ञापन

अपने पास एक लाख 45 हजार की नकदी और पत्नी के पास 28 हजार की नकदी दिखाई है।  बुढाना से भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक ने 2012 में अपनी कुल आय आठ लाख छह हजार 277 दिखाई थी। अपने पास एक लाख और पत्नी के पास 50 हजार की नकदी बताई थी। इस बार दिए गए शपथ पत्र में अपनी कुल आय 57 लाख 59 हजार 492 रुपये दिखाई है। अपने पास 80 हजार और पत्नी के पास 20 हजार की नकदी दिखाई है। उमेश मलिक की आय में इस बीच सात गुणा के लगभग वृद्धि हुई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नामांकन करने वाली बुढ़ाना की बसपा प्रत्याशी सईदा बेगम ने अपनी कुल आय 92 लाख 36 हजार 126 रुपये दिखाई है। अपने पति कादिर राना की आय दो करोड़ 54 लाख 15 हजार दिखाई है। अपने पास एक लाख 35 हजार की नकदी और कादिर राना के पास दो लाख 65 हजार की नकदी दिखाई है। खतौली से बसपा प्रत्याशी शिवान सैनी ने अपनी कुल आय 21 लाख 36 हजार और पत्नी गरिमा की 39 लाख 46 हजार दिखाई है। अपने पास 80 हजार नकद और गरिमा के पास 40 हजार नकद बताए हैं। भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने अपनी कुल आय 46 लाख पांच हजार 557 बताई है। पत्नी अनुज बाला की 28 लाख 40 हजार 398 की आय दिखाई है। अपने पास 72 हजार 900 की नकदी और पत्नी के पास 65 हजार 200 की नकदी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed