{"_id":"6320d49dfb97f4157a79c9cc","slug":"outside-the-dm-office-the-young-man-poured-kerosene-on-himself-mother-and-brother-muzaffarnagar-news-mrt6050600184","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डीएम कार्यालय के बाहर युवक ने खुद, मां और तहेरे भार पर उड़ेला केरोसिन, मची अफरा-तफरी, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डीएम कार्यालय के बाहर युवक ने खुद, मां और तहेरे भार पर उड़ेला केरोसिन, मची अफरा-तफरी, ये है मामला
Wed, 14 Sep 2022 10:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:17 AM IST
सार
डीएम कार्यालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपने, अपनी मां और तहेरे भाई के ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। जानिए आखिर क्या मामला है।
विज्ञापन
केरोसिन उडे़ला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जमीन के विवाद में कलक्ट्रेट पहुंचे युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपने, अपनी मां और तहेरे भाई के ऊपर बोतल से केरोसिन उडे़ल लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बोतल छीन कर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। उधर, डीएम ने बुढ़ाना तहसील अधिकारियों को इस मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शाहपुर के गांव गोयला निवासी सीटू और उसके तहेरे भाई ब्रजपाल में जमीनी विवाद चला आ रहा है। मंगलवार दोपहर में सीटू अपनी मां के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचा। इसी दौरान ब्रजपाल भी वहां आ पहुंचा। उसने वहां मौजूद कुछ लोगों को बताया कि सीटू केरोसिन की बोतल ले रहा हैं। इससे पहले कि बोतल छीनी जाती, उसने अपने, अपनी माता और पास में खडे़ बृजपाल के ऊपर केरोसिन डालना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बोतल छीनी और तीनों को पकड़ लिया। तीनों को कार्यालय में बैठे जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के सामने ले जाया गया। उन्होंने बुढ़ाना तहसील अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शाकंभरी हादसे की आंखों देखी: आगे मत जाओ, वहां खतरा है, पर नहीं रोकी कार, मां की मौत पर फूट-फूटकर रोईं बेटियां
विज्ञापन
तहसीलदार बुढ़ाना सतीश चंद बघेल का कहना है कि दोनों युवकों का जमीनी विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी का कहना हैं कि सीटू व ब्रजपाल का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। मां को घर भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: चंद मिनटों में उजड़ गईं खुशियां, मां की मौत से सदमे में बेटियां, कह डाली ऐसी बात