{"_id":"5fea2a708ebc3e3f3317e258","slug":"outbreak-of-customers-outside-sbi-branch-muzaffarnagar-news-mrt517869337","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई शाखा के बाहर खाता धारकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई शाखा के बाहर खाता धारकों का हंगामा
विज्ञापन
एसबीआई शाखा के बाहर ग्राहकों का हंगामा
मीरापुर/ रामराज। रामराज एसबीआई शाखा में सुबह से ही कनेक्टिविटी नहीं आने के कारण खाताधारकों ने बैंक के बाहर हंगामा किया।
रामराज स्थित एसबीआई शाखा के बाहर बैंक के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह ही बैंक खुलते ही कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण बैंक का कार्य बंद होने का बोर्ड लगा दिया था। सुबह से ही बैंक के बाहर लेनदेन करने वाले ग्राहकों की भीड़ एकत्र होने लगी थी। दोपहर तक बैंक का कार्य बंद रहने के कारण खाताधारकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बैंक मैनेजर अजय कुमार द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने के कारण ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बैंक के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर रामराज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। ग्राहकों का हंगामा देख बैंक कर्मचारियों ने अपना बोर्ड हटाकर बैंक में कार्य प्रारंभ कर दिया। कई घंटे बैंक में कार्य बंद रहने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में बैंक मैनेजर अजय कुमार ने कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया।
टिकौला शुगर मिल ने किया भुगतान
मीरापुर। टिकौला शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि शुगर मिल ने पांच नवंबर से 24 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 59 करोड़ 51 लाख रुपये संबंधित समितियों के माध्यम से किसानों को कर दिया है।