फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Organized Tyagi Samagam in village Sonhajani Tagan

गांव सोंहजनी तगान में त्यागी समागम का आयोजन

Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Organized Tyagi Samagam in village Sonhajani Tagan
सोंहजनी तगान में मेधावियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव सोंहजनी तगान में त्यागी समागम का आयोजन
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान में आयोजित संयुक्त त्यागी समाज के समागम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। सामाजिक बुराइयों की रोकथाम करने का आह्वान किया। बच्चों की शिक्षा और युवाओं के रोजगार पर ध्यान देने का समर्थन किया गया।
रविवार को सम्मेलन में दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर के त्यागी समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने त्यागी समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि समाज को अपने आपसी मनमुटाव को भुलाकर एक हो जाना चाहिए। दहेज प्रथा, नशाखोरी तथा फिजूलखर्ची पर प्रतिबंध लगाने आह्वान किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि समाज को राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। समाज की राजनीति में अभी बहुत कम भागीदारी हैं। समाज के जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं समाज के जिम्मेदार और सक्षम लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से आए डॉ. अश्वनी त्यागी, दीपक त्यागी मेहतो और कुलदीप त्यागी ने कहा कि बिना एकता के कोई भी कार्य सफल नहीं होता। इसलिए जरूरी है कि सब एक हो और राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक भूमिका निभाए। अध्यक्षता हरिओम त्यागी और संचालन सत्यव्रत त्यागी एवं मास्टर राजेश त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
ये रहे मौजूद
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, आयोजक पूर्व प्रधान सुनील त्यागी, दीपक त्यागी महादेव, डॉ. उदिता त्यागी, कवि शुभम त्यागी, सतपाल त्यागी, अजीत त्यागी, अमित त्यागी पुरा, कुलदीप त्यागी, पूर्व प्रधान दुष्यंत त्यागी, गोपाल त्यागी डायरेक्टर अमित त्यागी चांदपुर उपस्थित रहे।

मेधावियों को किया सम्मानित
त्यागी समागम में समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न परीक्षाओं और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले होनहारों को सम्मानित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed