फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Operation theatre being run without permission sealed

Muzaffarnagar News: बिना अनुमति चलाया जा रहा ऑपरेशन थिएटर सील

Thu, 19 Dec 2024 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Operation theatre being run without permission sealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/जानसठ। सीएचसी जानसठ चिकित्सा अधीक्षक ने बिना अनुमति संचालित पाए गए ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया। मंगलवार को दो सिजेरियन ऑपरेशन किये गए थे। अस्पताल 30 सितंबर को भी सील किया गया था।
एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जानसठ में कमल हास्पिटल की शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोप था कि उक्त हास्पिटल में आपरेशन थियेटर संचालित करने की वैध अनुमति नहीं है। बावजूद हास्पिटल में सिजेरियन आपरेशन किये जा रहे हैं। शिकायत के संबंध में मौके पर चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी जानसठ डाॅ. अजय कुमार और तहसीलदार सतीश चंद बघेल से जांच कराई गई। मौके पर निरीक्षण के समय पाया गया कि हास्पिटल में 17 दिसंबर को शाम लगभग सात बजे सिजेरियन डिलीवरी के माध्यम से दो बच्चों का जन्म हुआ।
विज्ञापन

बताया कि बिना अनुमति ऑपरेशन थियेटर संचालित होने के कारण कमल हाॅस्पिटल के डायरेक्टर रेशू राजपूत की उपस्थिति में चिकित्सा अधीक्षक ने बुधवार को ऑपरेशन थियेटर परिसर को नियमानुसार सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed