फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Open merit released, admission given on vacant seats

Muzaffarnagar News: ओपन मेरिट हुई जारी, रिक्त सीटों पर मिला दाखिला

Wed, 13 Aug 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Open merit released, admission given on vacant seats
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में स्नात्तक कक्षाओं में दाखिले के लिए मंगलवार को ओपन मेरिट जारी की गई। वरीयता सूची में स्थान पाने से वंचित रहे छात्रों को ओपन मेरिट के जरिए दाखिले का मौका मिला। विभिन्न पाठ्यक्रमों में शेष सीटों पर अभ्यर्थियों को दाखिला दिया गया। बुधवार को भी ओपन मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में ओपन मेरिट जारी होने से पहले सनातन धर्म महाविद्यालय मे विभिन्न पाठ्यक्रमों में 1251 अभ्यर्थियों को दाखिला मिला था। चौधरी छोटूराम पीजी महाविद्यालय में 310 और डीएवी पीजी कॉलेज में 681 ने प्रवेश प्राप्त किया था। पहली वरीयता और प्रतीक्षा सूची के बाद रिक्त सीटों के लिए आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन

ओपन मेरिट के बाद अभी तक सनातन धर्म महाविद्यालय में बीए में 820, बीकॉम में 354, बीएससी बॉयो में 244, और बीएससी गृहविज्ञान में 24 सीटों पर प्रवेश हो गए हैं। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में बीएससी कृषि में 213, बीएससी गणित में 29, बीएससी बायो में 66 सीटों पर प्रवेश हो गए हैं। डीएवी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गरिमा जैन ने बताया महाविद्यालय में अभी तक 353, बीएससी बॉयो में 275, बीएसएसी मैथ में 145 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है। ओपन मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बुधवार का समय दाखिला प्राप्त करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed