फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only Shri Ram used to extort when he went to jail

जेल गया श्रीराम ही करता था उगाही

Wed, 15 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Only Shri Ram used to extort when he went to jail
जेल गया श्रीराम ही करता था उगाही
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर की एसओजी द्वारा जेल भेजा गया श्रीराम कनौजिया डीसओ ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और जून में सेवानिवृत्त हो गया था। बावजूद इसके 11 दिसंबर तक वह गाड़ी में अधिकारियों के साथ देखा गया। जिले में उगाही का कार्य श्रीराम ही कर रहा था।
डीएसओ ऑफिस के कर्मचारी श्रीराम कनौजिया की गिरफ्तारी से विभाग पूरी तरह सवालों के घेरे में आ गया है। 30 जून को श्रीराम की सेवानिवृत्ति हो गई थी, बावजूद इसके वह विभाग की गाड़ी चलाते हुए कुछ लोगों ने देखा, इसकी शिकायत पुलिस तक भी पहुंची है।
विज्ञापन

सहारनपुर की एसओजी के गिरफ्तार करने के बाद पूरा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। यह भी साफ हो गया है कि विभाग में किस तरह अवैध वसूली का धंधा चल रहा है। पंपों से लेकर राशन की दुकानों तक से सीधे वसूली की जिम्मेदारी इसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की थी। श्रीराम कनौजिया 11 दिसंबर तक विभाग के जिम्मेदारी अधिकारी के साथ देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा कोई संबंध नहीं: शुक्ला
जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला का कहना है कि श्रीराम कनौजिया विभाग से 30 जून को रिटायर हो चुका है। अब विभाग का उससे कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed