फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Online transfer of weighing clerks

तौल लिपिकों के हुए ऑनलाइन ट्रांसफर

Sun, 12 Jan 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Online transfer of weighing clerks
मुजफ्फरनगर। जनपद की चीनी मिलों में तैनात तौल लिपिकों का स्थानांतरण और तैनाती पहली बार ऑनलाइन तरीके से हुई। गन्ना विभाग नें ईआरपी व्यवस्था के तहत पोर्टल से सीधे तौल लिपिकों की तैनाती की है। सरकार और विभाग की इस पहल से दबाव और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

डीसीओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी के निर्देश पर सभी चीनी मिलों के तौल लिपिकों का विवरण ईआरपी सिस्टम पर फीड कर उन्हें एक यूनिक कोड आवंटित किया गया है और अब उनकी पाक्षिक तैनाती सिस्टम से ही ऑनलाइन कर दी गयी है। इस पारदर्शी व्यवस्था से जहां एक ओर गन्ना घटतौली की शिकायतें कम होंगी वहीं किसी भी तौल लिपिक को मनचाही तैनाती नहीं मिल पाएगी। तौल लिपिकों को आवंटित यूनिक कोड उनके लाइसेंस पर अंकित करा दिए गए हैं तथा उन्हें तौल के समय अपना पहचान पत्र भी रखना अनिवार्य कर दिया गया है। डीसीओ ने शनिवार को सभी चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधक (गन्ना), ईडीपी इंचार्ज, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों और सचिव गन्ना समितियों की उपस्थिति में तौल लिपिकों के ऑनलाइन ट्रांसफर किए। डीसीओ ने किसानों से भी अपील की है वे गन्ना क्रयकेन्द्र पर गन्ने का एडवांस लेन-देन तौल लिपिकों से न करें, क्योंकि इससे गन्ना घटतौली और अन्य समस्याओं को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed