{"_id":"6012ff028ebc3e340a04b074","slug":"one-nation-one-card-scheme-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt522658417","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वन नेशन वन कार्ड’ का लाभ लें प्रवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वन नेशन वन कार्ड’ का लाभ लें प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी बीके मिश्रा ने बताया कि प्रदेश मेें वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू है। जिसके अंतर्गत विशेष तौर पर प्रवासी मजदूरों को यह सुविधा मिलती है कि वे अपने राशन कार्ड पर प्रदेश की किसी भी उचित दर दुकान से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
डीएसओ मिश्रा ने बताया कि समस्त पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत प्रवासी मजदूरों से संबंधित समस्त क्षेत्रों की पहचान सुनिश्चित करें तथा उनसे संबंधित सूचना अभिलेख अपने-अपने कार्यालय में रखे। इस कार्य को श्रम विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उनके सहयोग से प्रवासी मजदूर बाहुल्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर क्षेत्रवार सूची प्राप्त करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा के लाभ को उनकी आधार सीडिंग आवश्यक है। राशन कार्ड पर अनुमन्य खाद्यान्न, कितनी मात्रा एवं मूल्य पर निर्धारित किए गए हैं एवं पोर्टेबिलिटी में समस्त खाद्यान्न का ट्रांजेक्शन एक ही बार में होता है। प्रवासी मजदूर का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार राशन कार्ड जारी किया जाए।