फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One Kanwadia committed suicide, another died in an accident

Muzaffarnagar News: एक कांवड़िया ने की आत्महत्या, दूसरे की हादसे में मौत

Sat, 03 Aug 2024 03:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
One Kanwadia committed suicide, another died in an accident
पुरकाजी/छपार/तितावी/खतौली। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन भी हादसों का सिलसिला जारी रहा। पुरकाजी में कांवड़िया ने कांच की बोतल अपने पेट में मार ली। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छपार में हुए हादसे में हरियाणा के कांवड़िये की मौत हो गई। जनपद में अलग-अलग हुए हादसों में 27 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात हरियाणा के फरीदाबाद जिले के कस्बा बल्लभगढ़ निवासी सुरेंद्र (37) हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल ही छपार टोल प्लाजा के निकट पहुंचा। इसी दौरान डाक कांवड़ में शामिल बाइक ने सुरेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

पुरकाजी के भूराहेड़ी बॉर्डर पर बृहस्पतिवार रात करीब 40 वर्षीय कांवड़िये ने अपने पेट में कांच की बोतल मार ली। पुलिस मौके पर पहुंचे और कांवड़िये को पुरकाजी पीएचसी में भर्ती कराया, यहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ देखने गई युवती को घसीटते ले गई कार, मौत

तितावी। पानीपत खटीमा हाइवे पर लालूखेड़ी फ्लाईओवर के पास कांवड़ देखने पहुंची प्रीति (24) को सड़क पर करते समय कार ने टक्कर मार दी। युवती कार के नीचे फंस गई। कार उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। यह देखकर ग्रामीणों ने हंगामा कर चालक को कार सहित पकड़ उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से बचाया। घायल युवती की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव सोहंजनी जाटान निवासी बिजेंद्र की बेटी प्रीति अपनी दो सहेलियों के साथ बृहस्पतिवार देर रात कांवड़ देखने के लिए आई थी। लालूखेडी पुल से पहले सड़क पार करने के दौरान उसकी दोनों सहेली तो दूसरी तरफ चली गई लेकिन प्रीति शामली की तरफ से आ रही कार को देखकर वापस जाने लगी।

इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। युवती कार के नीचे फंस गई तब कार उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। यह देखकर कांवड़ देख रहे ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने चालक को कार सहित पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर डाली। तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को ग्रामीणों से छुड़ाया। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय का कहना है कि परिजनों ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चालक को कार सहित पकड़ा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed