{"_id":"67c14c7a364bba7060094d71","slug":"one-died-in-accident-on-panipat-khateema-road-in-muzaffarnagar-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Muzaffarnagar: पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसा, छात्र की मौत, चाचा व दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Muzaffarnagar: पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसा, छात्र की मौत, चाचा व दो भाई घायल
Fri, 28 Feb 2025 11:21 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:21 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चाचा व दो भाई घायल हो गए। दोनों भाई चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर हाईस्कूल की परीक्षा देने आ रहे थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव राठौर निवासी हाई स्कूल की परीक्षा देने आ रहे दो भाई व उनका चाचा हादसे में घायल हो गया। इनमें से एक छात्र कार्तिक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि कार्तिक व उसका चचेरा भाई शिवम हाईस्कूल के छात्र हैं। दोनों अपने चाचा अनुज के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के द एस डी पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने आ रहे थे।
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे पर सिखेड़ा नहर के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को उपचार दिया जा रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन