फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One criminal of sheep robber gang arrested, three absconding

भेड़ लुटेरे गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

Tue, 15 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
One criminal of sheep robber gang arrested, three absconding
भेड़ लुटेरे गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। शाहडब्बर व कसेरवा गांव के लिंक मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भेड़ लुटेरे गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया। तीन बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पकड़ गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मौके से लूटी गई सभी भेड़-बकरियां बरामद की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसाना-मदीनपुर के बीच जंगल में बदमाशों ने सोमवार को दोपहर के समय चरवाहों को बंधक बनाकर करीब 150 भेड़ व बकरियां लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की तथा नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था। बदमाश चरवाहों से करीब 150 भेड़ व बकरी लूटकर फरार हो गए थे। होश आने पर चरवाहों ने सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने पुलिस बल के साथ खेतों में कांबिंग की। इस दौरान शाहड़ब्बर-कसेरवा लिंक मार्ग पर भेड़ लुटेरों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। चार बदमाश भेड़ छोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेतों में घुस गए। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश पुलिस से भागने में सफल हो गए। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मौके से चरवाहों से लूटी गई सभी भेड़ व बकरियों बरामद की।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश राहुल थानाभवन के कुतुबगढ़ी गांव का रहने वाला है। फरार बदमाश कंवरपाल गांव कुतुबगढ़ी, छोटू व अर्जुन कुमार गांव सोहजनी जाटान थाना तितावी के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह भेड़ लूटने का कार्य करता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने राहुल का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed