फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One arrested for embezzling income of lakhs

आर्य समाज की आय का गबन पर पुरोहित गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
One arrested for embezzling income of lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज की दुकानों के किराए व शादी आदि कार्यक्रम से होने वाली लाखों की आय का गबन करने के आरोपी पुरोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा के निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आर्य समाज में पुरोहित के रूप में चरथावल के गांव कसोली निवासी ओमपाल सिंह आर्य वर्ष 1990 से देखरेख करते थे। ओमपाल ने आर्य समाज की लगभग दो दर्जन दुकानों का किराया और वहां पर शादी आदि कार्यक्रम से होने वाली आय का कोई हिसाब नहीं दिया। इस मामले में आर्य समाज के प्रधान मुकेश आर्य ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच की, बाद में अपराध शाखा को जांच सौंप दी गई। निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ओमपाल सिंह आर्य को भोपा पुल के पास गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने उनका चालान कर दिया।

-
बाइक चोरी
छपार। गांव बसेड़ा निवासी अजय 8 सितंबर की शाम बाइक से अपने खेत में पानी चलाने गया था। उसने चकरोड पर बाइक खड़ी की थी, जो वापस आने पर गायब मिली। काफी खोजबीन करने पर भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed