फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On reaching the rounds, the bridegroom turned out to be the bridegroom, the bridegrooms took hostage

फेरों पर पहुंचते ही सगोत्रीय का निकला दूल्हा, घरातियों ने बंधक बनाई बरात

Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
On reaching the rounds, the bridegroom turned out to be the bridegroom, the bridegrooms took hostage
- मंसूरपुर थाना क्षेत्र के पुरबालियान गांव का मामला, पुलिस मौके पर पहुुंची
विज्ञापन

- शादी टूटी, दूल्हे पक्ष को देना होगा सामान और शादी का खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। नाचते-गाते बराती दुल्हन लेने पहुंचे। सुखद वैवाहिक जीवन के अरमान सजाए दुल्हा-दुल्हन भी मंडप में पहुंच गए। फेरों की रस्म से पहले गोत्र पूछा गया तो दूल्हा-दुल्हन सगोत्र के निकले, इस पर हंगामा खड़ा हो गया। घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया । पुलिस मौके पर पहुंची, शादी टूट गई इस बीच तय हुआ कि दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को सात लाख रुपये देगा, इसके बाद बरात को वापस जाने दिया जाएगा।
चरथावल क्षेत्र के गांव कान्हाहेड़ी से सोमवार को मंसूरपुर क्षेत्र के गांव में पुरबालियान में बरात आई थी। दुल्हन पक्ष ने बरात की खूब आवभगत की। दूल्हा फेरों पर पहुंचा तो सगोत्र का मामला खुलते ही हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और बरात को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि जान बूझकर दूल्हे पक्ष ने गोत्र छिपाया है। काफी देर तक हंगामा होता रहा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनीं। इसी दौरान किसी ने पुलिस को जानकारी दी। एसओ मंसूरपुर सुशील कुमार सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की पंचायत बैठ गई। दुल्हन पक्ष ने सगोत्र में विवाह करने से इनकार कर दिया। शादी में दिए सामान और आवभगत में किए खर्च दिलाने की मांग रखी। देर रात सात लाख रुपये देने की बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि दूल्हा और कुछ बराती लड़की पक्ष के घर बैठे हुए हैं। ग्राम प्रधान शौकत का कहना है कि रुपये देने पर सहमति बन गई है। दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed