फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Om Shanti Divine University Morena

भागवत कथा सुनने से जीवन प्रकाशमय हो जाता है

Sat, 20 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Om Shanti Divine University Morena
शुकतीर्थ के ओम शांति सेंटर में कथा के दौरान नृत्य करते बाल कलाकार। - फोटो : KHATAULI
मोरना। ओम शांति ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम में चल रही भागवत कथा में ब्रह्मकुमारी प्रवेश बहन ने कहा कि श्रीमद्भागवत सुनने मात्र से ही मनुष्य जीवन प्रकाशमय हो जाता है। मनुष्य को अपने मन का नाता प्रभु से जोड़कर संपूर्ण भाव से परमपिता परमेश्वर के पास जाए, क्योंकि सब उसी परमपिता परमेश्वर का है। भगवान भी हमसे सौदा करते हैं। हमारे मुट्ठी भर चावल लेकर हमें सोने के महल देते हैं और हमारे तन, मन की दरिद्रता को समाप्त कर देते हैं। इसीलिए हम मंदिर खाली हाथ नहीं जाते, क्योंकि भगवान भी अपने दर से किसी को खाली हाथ नहीं भेजते। वह हमारे स्वास्थ्य, संपत्ति के भंडार भर देते हैं।
विज्ञापन

गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि जो तेरा है, उसे अपना नहीं मानता, जो तेरे हैं उसे नहीं जानता, वही तेरे दुखों का कारण है। गीता ज्ञान में कहा गया है कि स्वयं को जान, प्रभु को पहचान, यही सत्य ज्ञान का सार है। श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान से मनुष्य का जीवन सर्व महान प्रकाश स्वरूप हो जाता है। अगर गीता ज्ञान का प्रकाश नहीं तो जीवन में अंधकार है। अंधकार वाला जीवन दुखमय व्यक्ति का जीवन है। भगवान ही प्रकाशवान, सर्व शक्तिमान व सुखों का भंडार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed