फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old man dies, two injured after pickup vehicle overturns on Ganganahar track

Muzaffarnagar News: गंगनहर पटरी पर पिकअप वाहन पलटने से वृद्ध की मौत, दो घायल

Sun, 02 Jun 2024 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Old man dies, two injured after pickup vehicle overturns on Ganganahar track
भोपा। गंगनहर पटरी पर लौकी से लदा छोटा पिकअप पलट जाने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां घायल वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भेड़ाहेडी निवासी मोघड़ (60), मनीष (17) और अनुज (18) गांव बिहारगढ़ खादर क्षेत्र से छोटा पिकअप वाहन में लौकी लादकर देहरादून मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गंगनहर पटरी पुरकाजी क्षेत्र मे पहुंचे तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में छोटा पिकअप पलटकर खाई में जा गिरा। राहगीरों ने तीनों घायलों को बाहर निकाला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वृद्ध मोघड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए शुकतीर्थ स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया। घटना से बडे भाई नकली सिंह, भाभी कौशल, भतीजे मंगलू, काला व सोनू गमजदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed