{"_id":"644fb3a0235c2bba3a0c4104","slug":"officers-should-inspect-the-booths-negligence-will-not-be-tolerated-divisional-commissioner-muzaffarnagar-news-c-14-1-207973-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों का निरीक्षण कर लें अधिकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों का निरीक्षण कर लें अधिकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मंडलायुक्त
विज्ञापन
मंडलायुक्त और डीआईजी ने प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि चुुनाव ड्यूटी का अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से निवर्हन करें। प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लें। अपने से उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचनाएं दें। एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र की नगर निकाय के बूथों का निरीक्षण कर लें। पानी, छाया और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
मंडलायुक्त लोकेश एम और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने विकास भवन सभागार में निकाय चुनाव के प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं, उनके अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शत-प्रतिशत करें। अपने फील्ड व कार्य को समझ लें।
कहा कि चुनाव सभी को टीम और एकता की भावना के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान के दिन भ्रमण पर रहेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएं। एसएसपी संजीव सुमन, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप उपस्थित रहे।
20 जोन और 54 सेक्टर
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने मंडलायुक्त को बताया कि दो नगर पालिका परिषद एवं आठ नगर पंचायत हैं। इनमें कुल 198 वार्ड, 210 मतदान केंद्र, 698 मतदेय स्थलों पर 647606 मतदाता मतदान करेंगे। कुल 20 जोन, 54 सेक्टर है। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी प्रथम, दितीय, तृतीय तैनात किए गए है।