फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers reached office after paying obeisance to Ishta Dev

ईष्ट देव को नमन कर ऑफिस पहुंचे अधिकारी

Sat, 02 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Officers reached office after paying obeisance to Ishta Dev
नव वर्ष के पहले दिन डीएम को शुभकामनाएं देते सिटी मजिस्टेट व एडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नए साल के पहले दिन अफसर अपने ईष्ट देव को नमन कर दफ्तरों में पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को निष्ठा पूर्वक समयबद्धता के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव सुबह दस बजे अपने ऑफिस पहुंचे। पहले सभी दफ्तरों का भ्रमण किया। उन्होंने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। दफ्तर में बैठ कर जरूरी कागजातों पर साइन किए। इसी दौरान पहुंचे लोगों ने उन्हें बुके भेंट कर नए साल की बधाई दी। एक घंटे के बाद वो नगर भ्रमण पर निकल गए।
विज्ञापन

एडीएम वित्त आलोक कुमार निर्धारित समय पर ऑफिस पहुंचे। कुर्सी से बैठने से पहले ईश्वर की आराधना की। कर्मचारियों ने उन्हें नए साल की बधाई दी। ऑफिस पहुंचीं डीएम सेल्वा कुमारी जे को उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं दीं। दफ्तर में बैठ कर फाइलों का निस्तारण किया। तभी वहां पहुंचे ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में ईंट भट्ठा मालिक बलराम तायल, कृष्ण त्यागी, करणवीर, बिजेंद्र, धीरज राठी आदि ने उन्हें बुके देकर नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी ने सुबह दस बजे ऑफिस पहुंचे। सभी कर्मचारियों को नए साल की बधाई दी। साथ ही सभी को नए साल में अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करने का संकल्प दिलाया। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने सुबह दस बजे ऑफिस पहुंच कर ईष्ट देव की वंदना की। सभी दफ्तरों का भ्रमण कर कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। महावीर चौक स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed