{"_id":"6411d20931410167ec0fccc6","slug":"officers-inspected-the-district-jail-muzaffarnagar-news-c-14-1-155065-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व एसएसपी संजीव सुमन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला-पुरुष बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को देखा गया। बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली।
अधिकारियों ने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को जेल मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर को देखा।
सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को देखकर सुरक्षा के प्रति सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी के बारे में जानकारी की। कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं। एसएसपी संजीव सुमन ने जिला कारागार पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी से डयूटी करने के आदेश दिए।