{"_id":"6092e5dc8ebc3e82aa0ebeb8","slug":"officers-arrived-to-investigate-the-brick-kiln-khatauli-news-mrt5372015173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ईंट भट्ठे पर जांच करने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ईंट भट्ठे पर जांच करने पहुंचे
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर जांच करने पहुंचे अधिकारी
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि शामली के कांधला निवासी बाबू आदि ने कुछ मजदूरों के संबंध में फोन पर शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें रतनपुरी थाना के गांव भनवाड़ा निवासी गुलफाम के ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखा गया है।
एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी और इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में बंधक बनाए जाने की शिकायत निराधार निकली। केवल भट्टा स्वामी के साथ कुछ रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद था। जिसे भट्टा स्वामी के समक्ष बैठाकर आपस में निपटा दिया गया। भट्टे पर मौजूद चार मजदूरों के परिवार को उनकी मर्जी के अनुसार उनके घर भेजा गया है। इसके अलावा यदि कोई मजदूर अपनी मर्जी से भट्टे पर काम करना चाहता है तो वह यहां काम कर सकता है। इसके बाद सभी अधिकारी लौट आए सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने बताया कि मामले के संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।