फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Obscene dance under the guise of black magic in ghat fair

Muzaffarnagar News: घाट मेले में काला जादू की आड़ में अश्लील नृत्य

Fri, 29 Mar 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Obscene dance under the guise of black magic in ghat fair
- चरथावल में सजता है तीन दिवसीय परंपरागत मेला
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक घाट मेले में काला जादू की आड़ में डांसरों का भौंडा डांस कराया जा रहा था। मामला वायरल होने पर पुलिस ने आयोजकों की सख्त हिदायत दी।

फाग से अगले दिन कस्बे में घाट मेले की परंपरा काफी पुरानी है। तीन काला जादू के पंडाल लगे हैं, लेकिन ठेकेदार काला जादू की आड़ में भीड़ बढ़ाने के लिए नृत्यांगनाओं का भद्दा डांस परोसते हैं। हालांकि इस संबंध में प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई। कई बार दर्शक नोट लुटाते हैं। जिससे दर्शकों में विवाद की आशंका रहती है। अश्लील डांस की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई। मौके पर जाकर पुलिस ने काला जादू के बीच में किसी तरह के डांसरों का नृत्य नहीं दिखाने की सख्त हिदायत दी। बृहस्पतिवार को मेले का अंतिम दिन था। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने मेले में किसी तरह के अश्लील डांस दिखाने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम लगा दी है। अश्लील डांस दिखाया गया तो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed