{"_id":"66f4a740ff1ecab74e05bd07","slug":"objections-resolved-490-nomination-forms-sold-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-130710-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आपत्तियों का निस्तारण, 490 नामांकन फार्म बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आपत्तियों का निस्तारण, 490 नामांकन फार्म बिके
विज्ञापन
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर पहले दिन 490 डेलीगेट नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। बुधवार को आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
डेलीगेट चुनाव को लेकर दिनभर गन्ना विकास समिति में गहमा गहमी रही। चुनाव अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार मलिक ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र के 11 सर्किल से नाम काटने, नाम जोड़ने, नाम संशोधन तथा भूमि संबंधी 196 आपत्तियां दर्ज की गई थी।
बुधवार को आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। ताजपुर सर्किल में डेलीगेट के 18 पद, जानसठ सर्किल में 20 पद, भैंसी में 20 पद, खानजहांपुर में 17 पद, सठेडी में 23 पद, पिपलहेडा में 19 पद, पमनावली में 21 पद, दांदुपुर में 20 पद, रहावती में 23 पद, तिसंग में 21 पद तथा मेहलकी में 22 डेलीगेट के पद हैं, जिनके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा गंगधाडी सर्किल में शिक्षण संस्था के दो डेलीगेट के पद समाप्त किए गए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही वैद्य नाम निर्देशन का प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार 30 सितंबर को नामांकन पत्र वापसी के साथ ही अंतिम नाम निर्देशन पत्रों का प्रदर्शन तथा चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
195 लोगों ने डेलीगेट के पर्चे खरीदे
मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना समिति में डेलीगेटस के लिए होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को पहले दिन 195 लोगों ने पर्चे खरीदे। डेलीगेट पद के लिए विकास बालियान, जगशरण, राजेश्वर आर्य, सुरेश पाल, श्याम पाल सिंह, भूपेंद्र आदि ने पर्चे खरीदे। सचिन बृजेश राय ने बताया कि बुधवार को 195 लोगों ने पर्चे खरीदे। बृहस्पतिवार को भी पर्चे खरीदे जाएंगे तथा जमा किए जाएंगे।
गन्ना समिति चुनाव : बुढ़ाना में 300 नामांकन पत्रों ब्रिकी
बुढ़ाना। गन्ना समिति बुढ़ाना के सामान्य निकाय के सदस्य पद के लिए 300 नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि समिति में 76 गांव है। प्रत्येक गांव से दो-दो सदस्य चुनें जाएंगे। उन्होंने बताया कि 44 हजार सदस्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 152 सामान्य निकाय सदस्यों का चुनाव होगा। सदस्य समिति के संचालकों का चुनाव करेंगे।
सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना की प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए समिति पर बुधवार को चुनाव प्रक्रिया में समिति के सामान्य निकाय सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई। समिति के चुनाव व्यवस्थापक व ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी समिति में 76 गांव शामिल है। प्रत्येक गांव से दो-दो सामान्य निकाय सदस्यों का चुनाव होगा। 44 हजार मतदाता सदस्य कुल 152 सदस्यों का चुनाव करेंगे। जिस गांव से केवल दो नामांकन पत्र आएंगे वहां सदस्य निर्विरोध चुनें जाएंगे। 152 सदस्यों में से समिति के 9 संचालक चुनें जाएंगे। 9 संचालक सभापति व उपसभापति का चुनाव करेंगे।