फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   o break in a shabby office block building instructions

ब्लॉक कार्यालय में जर्जर इमारत तुड़वाने के निर्देश

Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
o break in a shabby office block building instructions
Instructions - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बुधवार को पुरकाजी खंड विकास कार्यालय और सीएचसी का निरीक्षण किया। बीडीओ को कार्यालय प्रांगण में जर्जर हालत में पड़ी इमारत को तुड़वाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 

पूर्वाह्न 11 बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे मंडलायुक्त ने पूरे कार्यालय प्रांगण में घूमकर निरीक्षण किया। यहां जर्जर पड़ी कुछ इमारतों को तुड़वाकर नई बनवाने और कुछ जगह पर पेड़ लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर ज्यादा पुराने अभिलेखों को हटवाने और बिडिंग कराने को कहा गया।  उन्होंने मनरेगा कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन

 

इसके बाद मंडलायुक्त सीएचसी पर पहुंचे और वहां बने प्रसव कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, औषधि वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी पर रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। प्रभारी को मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ।वेटिंग हाल में भी गंदगी दूर रखने के लिए कहा। इस दौरान डीएम दिनेश चंद, सीडीओ अंकित अग्रवाल, एडीएम वित्त मनोज कुमार, सीएमओ डा. सुबोध कुमार, डीडीओ बलवंत सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed