फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nutritious food is the cornerstone of good health: Dr. Giri

पौष्टिक भोजन अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला : डा. गिरि

Sun, 25 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nutritious food is the cornerstone of good health: Dr. Giri
देवबंद। प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार गिरि ने कहा पौष्टिक भोजन अच्छे स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने कहा शरीर के विकास के लिए भोजन की मात्रा और गुणवत्ता आवश्यक है।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में स्वास्थ्य व पोषण विषय पर बेबिनार आयोजित किया। इसमें राजकीय महाविद्यालय पुवांरका की असिस्टेंट प्रो. पूर्णिमा सिंह ने कहा संतुलित आहार व स्वास्थ्य, आहार विविधीकरण, किशोरावस्था में उचित पोषण की आवश्यकता, माइक्रोन्यूट्रिएंट पूरकता आदि के बारे में छात्राओं को समझाया। उन्होंने डाइट चार्ट व दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता के लिए प्रेरित किया। नोडल अधिकारी डॉ. लता शर्मा ने कहा कि यह अभियान नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान व स्वावलंबन को समर्पित रहा है। डॉ. अरविंद कुमार ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ जीवन पद्धति को अपनाने पर बल दिया। डॉ. रेणु ने देश में कुपोषण, मोटापा, आहार संबंधी गैर संक्रामक बीमारियों को दूर करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने पर प्रकाश डाला। इसमें डॉ. मदन पाल सिंह, डॉ. धीर सिंह, डॉ. नितिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed