{"_id":"610ec9938ebc3e737f4adbec","slug":"now-there-will-be-movement-on-meerut-muzaffarnagar-border-muzaffarnagar-news-mrt550914990","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेताओं ने अफसरों के साथ बैठक से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेताओं ने अफसरों के साथ बैठक से किया इंकार
विज्ञापन
अब मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर आंदोलन होगा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक नहीं की। भाकियू ने बैठक करने से इंकार कर दिया। अब सभी पदाधिकारियों को राकेश टिकैत ने नौ अगस्त को गाजीपुर बॉर्डर पर बुलाया है। किसानों की समस्याओं को लेकर मुजफ्फरनगर-मेरठ जिले के बॉर्डर पर आंदोलन करने की घोषणा की जाएगी। साथ ही पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
भाकियू कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज होने के विरोध में भाकियू ने चार अगस्त को एसएसपी दफ्तर का घेराव करने की घोषणा की थी। एक दिन पहले ही अफसरों ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से आवास पर वार्ता कर उन्हें इस आंदोलन को वापस लेने के लिए मना लिया था। तय हुआ था कि सात अगस्त को जिले के अफसरों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता की जाएगी। इसके लिए शनिवार शाम छह बजे डीएम आवास पर बैठक तय हुई थी, मगर शाम को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बैठक नहीं करने की बात कही। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि राकेश टिकैत के निर्देश पर हमने अफसरों के साथ बैठक नहीं की है। अब नौ अगस्त को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक दो घंटे की मीटिंग गाजीपुर बॉर्डर पर होगी। वहां जिले के सभी पदाधिकारियों की बैठक राकेश टिकैत लेंगे। बैठक में जिले की समस्याओं को लेकर मेरठ-मुजफ्फरनगर जिले के बॉर्डर पर आंदोलन करने की घोषणा की जाएगी, जिसमें राकेश टिकैत भी भाग लेंगे। साथ ही राकेश टिकैत पदाधिकारियों को आगामी पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत के लिए जिम्मेदारी भी सौंपेंगे।