{"_id":"6842e06890811984cd0d4d4a","slug":"now-students-up-to-12th-standard-can-participate-in-inspire-award-scheme-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-147315-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अब 12वीं तक के छात्र ले सकेंगे इंस्पायर अवार्ड योजना में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अब 12वीं तक के छात्र ले सकेंगे इंस्पायर अवार्ड योजना में भाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बच्चों की वैज्ञानिक सोच को एक मंच देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इंस्पायर अवार्ड योजना का संचालन करता है। इसमें अभी तक कक्षा-6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच आगे बढ़ने को मौका मिलता था। वही अब 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल किया गया है।
इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में छात्रों को राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। इसमें जनपद में सीबीएसई और यूपी बोर्ड के राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों के छात्र प्रधानाचार्य के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आइडिया को अपलोड करते हैं। पहले जिला स्तर पर विज्ञान क्लब की ओर से विद्यालयों में इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजित की जाती है। जिला स्तर से चयनित विद्यार्थी राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में अपने आइडिया पर बनाए गए मॉडल को प्रस्तुत करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले विद्यार्थी को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है।
-- -- -- -- -- --
जिले से 72 मेधावियों ने जीता था अवार्ड
जिला विज्ञान क्लब के समंवयक विकास शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत बच्चों को अपने मौलिक विचारों को विज्ञान मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना होता है। गत वर्ष 2480 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपने विचारों को अपलोड किया था। देश भर से चयनित हुए एक लाख सर्वश्रेष्ठ विचारों में जिले के 72 छात्र भी शमिल रहे। प्रोत्साहन और पुरस्कार राशि के रूप में चयनित छात्रों के खाते में भारत सरकार की ओर से दस हजार रुपये भेजे गए थे।
विज्ञापन
-विद्यालयों के माध्यम से करें आवेदन
डीआईओएस राजेश कुुमार श्रीवास ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र भाग ले सकते हैं। छात्र को अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन स्कूल खुलने पर शुरू होंगे और 15 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।