फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now 10th and 12th compartment exam will be held on July 22

Muzaffarnagar News: अब 22 जुलाई को होगी 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा

Tue, 27 Jun 2023 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Now 10th and 12th compartment exam will be held on July 22
-जिले के सात सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने 15 जुलाई को होने वाली यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा 22 जुलाई को होगी। जिले में सात सौ अधिक बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा की तिथि में फेरबदल किया है। शिव रात्रि वाले दिन यानि 15 जुलाई को यह परीक्षा कराई जानी थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने लेटर जारी कर 22 जुलाई को परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि यहां हाईस्कूल के 365 और इंटरमीडिएट के 426 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजकर 15 मिनट तक चलेगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजकर 15 मिनट तक चलेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाह्य व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल, पेजर समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाने पर पाबंदी रहेगी। प्रश्नपत्रों के पैकेट को केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed