फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice issued to three hospitals on arbitrary recovery

मनमानी वसूली पर तीन अस्पतालों को नोटिस जारी

Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to three hospitals on arbitrary recovery
मनमानी वसूली पर तीन अस्पतालों को नोटिस जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लंबी फजीहत के बाद प्रशासन ने शहर के तीनों निजी कोविड अस्पतालों को मनमानी वसूली पर नोटिस जारी कर दिया है। अमर उजाला ने इन अस्पतालों में मरीजों से हो रही लूट का खुलासा किया था। मुख्यमंत्री के जिले में आने की सूचना से प्रशासन सक्रिय हुआ और तीनों अस्पतालों से अब तक की गई वसूली का रिकार्ड मांगा गया है।
कोरोना महामारी के बीच जिला प्रशासन ने तीन निजी अस्पतालों ईवान, सैनी हार्ट सेंटर और डिवाईन को कोविड अस्पताल बनाया था। इनके लिए फीस निर्धारित की थी। 11 हजार रुपये एक बेड के लिए अनुमति दी गई थी। महामारी के बढ़ने का इन अस्पतालों ने पूरा लाभ उठाया। आरोप है कि कुछ लोगों की शह पर मनमर्जी की वसूली शुरू कर दी गई। एक दिन का खर्च तीस हजार से 50 हजार तक वसूला जाने लगा। मरीज को भर्ती करने से पहले दो लाख एडवांस जमा कराया गया। इसकी शिकायत मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों से की गई, किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन

इन हॉस्पिटल में कई बार हंगामे हुए। आरोप है कि अधिकारी इन अस्पतालों के साथ खडे़ मिले। हद तो तब हो गई जब एक अस्पताल में मृतक के परिजनों के साथ मारपीट करने और उन पर फायरिंग के बाद मृतक के परिजनों पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जिले के उच्चाधिकारियों से जब इस संबंध में पूछा गया तो चुप्पी साध गए। अवैध वसूली पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने लूट की छूट नियम रहे टूट, खबर प्रकाशित की तो जनता ने अधिकारियों से जवाब मांगना शुरू किया, लेकिन अफसर लोगों को बरगलाते रहे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बना तो इन अफसरों को पसीने आने लगे। जिन कोविड अस्पतालों को संरक्षण दिया जा रहा था, उन्हें अवैध वसूली पर नोटिस जारी करना पड़ा।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि तीनों अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। कितने मरीजों का उपचार किया और किस मरीज से कितना पैसा लिया गया, इसका रिकार्ड तलब किया गया है। रिकार्ड मिलने के बाद यह देखा जाएगा कि इन्होंने तय राशि से कितना ज्यादा लिया है। यह पैसा किस मद में दिखाया है। उसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed