फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nothing on earth is free from defects: Satya Krishna Shastri

भूमि पर कोई भी वस्तु दोष रहित नहीं: सत्य कृष्ण शास्त्री

Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nothing on earth is free from defects: Satya Krishna Shastri
शाहपुर में चल रही श्री मद्भागवत कथा में मौजूद श्रोता व कथा करते कथा व्यास - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। कथा व्यास आचार्य सत्य कृष्ण शास्त्री ने कहा कि संत को जानने में भूल नहीं करनी चाहिए। यदि संत को जानने में भूल की गई तो परिणाम भी गंभीर होते हैं। इस भूमि पर कोई भी वस्तु दोष रहित नहीं है।
विज्ञापन

कस्बे की मंगलापुरी मंडी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य सत्य कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मानव धन इकट्ठा करने के लिए मानवता को भूलता जा रहा है। समाज में रहकर अनाप-शनाप कार्य करता है। ऐसे व्यक्ति का दिया हुआ धन दान धर्म में भी अच्छा नहीं होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने एक संत को और उसकी समाधि को जानने की चेष्टा की थी। जो उनको गलत लग रहा था, लेकिन वह बात सत्य निकली, तो उन्हें श्राप झेलना पड़ा। कभी भी संत के बारे में जानने में भूल नहीं करनी चाहिए। यदि संत असली है और आपने नकली समझा, तो आपको श्राप मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित के श्राप के समाधान के निस्तारण को ऋषि-मुनियों को भूमि पर आना पड़ा था। भूमि पर कोई भी वस्तु दोष रहित नहीं है। सभी वस्तुओं में दोष है, चाहे कपड़ा हो, अन्न हो कोई भी भोज्य पदार्थ हो, इसलिए घरों में भोजन बनाने के बाद उस भोजन को पहले भगवान को अर्पण करें और प्रसाद स्वरूप खाएं तो वह दोष मुक्त हो जाता है।

कथा के यजमान राजेंद्र कुमार गुप्ता सपत्नीक रहे। कथा में राधा मित्तल, ऊमा गर्ग, कविता गर्ग, पिंकी गोयल, ऊषा मित्तल, उषा गुप्ता, बबीता चौधरी, मणिकांत मित्तल, ब्रज मोहन गर्ग, राजेश गिरी महाराज ,प्रदीप बालियान, अतुल सिंघल, रामपाल नामदेव मौजूद रहे।

शाहपुर में चल रही भामद्भागवत कथा में मौजूद श्रोता

शाहपुर में चल रही भामद्भागवत कथा में मौजूद श्रोता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed