फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not like the Constitution, they go Pak

जिन्हें भारतीय संविधान पसंद नहीं, वे पाक चले जाएं

Thu, 24 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 24 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Not like the Constitution, they go Pak
मुजफ्फरनगर में शिव सेना के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने मुस्लिम कट्टरपंथियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिसे भारतीय संविधान में विश्वास नहीं है वो पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने वेस्ट यूपी में बढ़ते लव जेहाद और गौवंश हत्या पर आक्रोश जताया। उन्होंने हिंदुत्व की रक्षा करने पर जोर देते हुए प्रत्येक शिव सैनिक से हिंदुत्व का प्रहरी बनने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यूपी में शिव सेना की सरकार बनी तो मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर रखा जाएगा। शिव सेना के प्रदेश प्रमुख ठा. अनिल सिंह ने कहा कि एक समुदाय द्वारा सड़कों पर उतरकर हिंदुओं को भयभीत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है।
विज्ञापन


टाउनहाल मैदान में बुधवार को शिव सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद संजय राउत ने कहा कि वेस्ट यूपी में कथित टिप्पणी के नाम पर कट्टरपंथी बढ़ रही है। गौवंश हत्या यहां चरम पर है। जिसे रोकने में केंद्र और सूबे की सरकार भी विफल हैं। उन्होंने लव जेहाद पर आक्रोश जताते हुए इसकी जांच की मांग की। राउत ने कहा कि यह देश सभी का है। जो यहां रहता है उसे भारतीय संविधान के अनुसार रहना होगा, जिसे यह पसंद नहीं है वो पाकिस्तान चले जाएं। यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो शिव सैनिक इस ओर कदम उठाएंगे। उन्होंने हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदुओं से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रदेश प्रमुख ठा. अनिल सिंह ने सूबे की सपा सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाने में अखिलेश सरकार फेल हो चुकी है। मुस्लिम तुष्टिकरण पर सरकार का जोर है। सरकार मुस्लिमों को लुभाने में हर सीमाएं पार कर चुकी है। प्रदेश में हिंदुओं को हाशिये पर धकेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम संयोजक  प्रदेश उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि शिव सेना हर जवाब देने में समक्ष है। उत्तर भारत प्रभारी विनय शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता धर्मेेंद्र तोमर और संचालन मनोज सैनी ने किया। सम्मेलन में आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ता शामिल हुए।

ललित मोहन प्रत्याशी घोषित
मुजफ्फरनगर। हाउन हाल के मैदान में हुए शिवसेना के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद संजय राउत ने मुजफ्फरनगर विधानसभा के उप चुनाव में प्रदेश उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। सांसद राउत ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता ललित मोहन शर्मा को जिताकर विधानसभा भेजें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी और संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।


इससे पूर्व मंच पर शिव सेना नेताओं का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने पार्टी संस्थापक बाला साहब ठाकरे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, पंकज भारद्वाज, नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, योगेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, ओमकार पंडित, पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, आशुतोष शर्मा, उज्ज्वल पंडित, सचिन प्रजापति, संजय चौधरी, लोकेश सैनी, राजेश शर्मा, किरणपाल, सोनू सैनी, विजय कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed