फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not from Corona, but to die of hunger

कोरोना से नहीं, भूख से मर जाएंगे

Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Not from Corona, but to die of hunger
कोरोना से नहीं, भूख से मर जाएंगे
विज्ञापन

खतौली। क्षेत्र के एक मोहल्ले को पूरी तरह से सील करने की प्रक्रिया पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दी है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि खाने पीने का सामान नहीं मिलने पर दिक्कतें हैं। क्वारंटीन किए गए परिवारों के साथ अन्य मोहल्ले के लोगों को भी कोई सुविधा प्रशासन की ओर से मुहैया नहीं कराई गई है। छोटे बच्चे दूध के लिए बिलख रहे हैं, वहां पर खुली डेयरी को भी पुलिस ने बंद करा दिया था। मृतक के परिजनों का कहना है कि वे कोरोना से नहीं, वे भूख से तो मर ही जाएंगे। मोहल्ला में एक महिला सहित दो बच्चों को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों सहित मोहल्लेवासियों के अब तक लगभग 80 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं, ऐसे लोगों को क्वारंटीन करते हुए पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है। किसी को मोहल्ले से बाहर आने जाने की इजाजत नहीं है। शाहिद ने बताया कि उनके परिवार और रिश्तेदारों के लगभग 35 सदस्य हैं, उनमें छोटे बच्चे भी हैं। घर में खाने पीने की सामग्री समेत दूध की भी परेशानी हो रही है। उसने कहा कि खाने पीने की वस्तुए मुहैया करा दीजिए, ऐसे तो कोरोना के बजाय भूख से ही परिवार दम तोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed