फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nomination papers of two of the three candidates canceled

तीन में से दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हुए निरस्त

Thu, 27 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers of two of the three candidates canceled
चरथावल भूमि विकास बैंक में भाजपा जिला महामंत्री विजय सैनी को निर्विरोध चुने जाने पर खुशी का इजहा? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तीन में से दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हुए निरस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भूमि विकास बैंक बुढ़ाना के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के लिए तीन नामांकन पत्रों में से दो नामांकन पत्र तकनीकी कमी के कारण निरस्त हो गए। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन सही पाया गया। चुनाव अधिकारी ने सही व निरस्त व नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की।
भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के लिए बुधवार को चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। जिनमें से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार के अलावा गांव बिराल निवासी रणदीप व उसके भाई कुलदीप सिंह सहित तीन नामांकन पत्र जमा हुए थे। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच के बाद शाम करीब पांच बजे निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव व उपनिर्वाचन अधिकारी विकास कुमार पंवार ने बताया कि तकनीकी कमी के कारण रणदीप व कुलदीप सिंह निवासी ग्राम बिराल के नामाकंन निरस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार का नामांकन सही पाया गया है। निरस्त व सही नामांकन की सूची चुनाव अधिकारी ने पांच बजे बैंक की दीवार पर चस्पा करवा दी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्र वापसी का दिन है। एक बजे बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने निरीक्षण भवन पर डाला डेरा
बुढ़ाना। भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होते ही क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक सक्रिय हो गए। पिछले तीन दिन से लगातार वे क्षेत्र की जनता के बीच संपर्क करने में जुटे रहे। कस्बे के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर उन्होंने अपना डेरा जमाए रखा। उनसे मिलने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच रणनीति बनाकर मतदाताओं से संपर्क करना आरंभ कर दिया था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी बृहस्पतिवार को कस्बा व देहात में अपने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed