फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No respite from heat, scorching heat

Muzaffarnagar News: गर्मी से राहत नहीं, लू ने झुलसाया

Thu, 30 May 2024 03:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
No respite from heat, scorching heat
मुजफ्फरनगर। गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिन के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट के बावजूद गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। तेज धूप और लू से लोग झुलस गए। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

मंगलवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को तापमान में कुछ गिरावट जरूर रहीं, लेकिन लू ने लोगों को खूब झुलसाया। सुबह नौ बजे के बाद ही गर्मी का असर नजर आने लगा था और दोपहर को बाजारों में सन्नाटा सा छा गया। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह बदल रहा तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
29 मई 24.7 डिग्री 41.0 डिग्री
28 मई 24.5 डिग्री 42.8 डिग्री
27 मई 27.0 डिग्री 42.1 डिग्री
26 मई 23.9 डिग्री 41.9 डिग्री
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सेहत बिगाड़ रही गर्मी, लोग बेहाल
गर्मी के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को यहां ओपीडी लगभग ढाई हजार पर पहुंच गई। निजी डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

-----------------------

इनसेट
हवा की खराब गुणवत्ता
जिले में हवा की खराब गुणवत्ता भी सेहत के लिए बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बुधवार को एक्यूआई 224 रिकॉर्ड किया गया। सांस के रोगियों के लिए इसे सही नहीं माना जाता। इससे पहले मंगलवार को एक्यूआई 218 रिकॉर्ड किया गया था।
इनसेट
अधिक देर तक धूप में न रहें
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए अधिक देर तक धूप में न रहें। बार-बार पानी पीते रहें। बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखें। आंखों के बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग जरूर करें। हवा की खराब गुणवत्ता से बचाव के लिए मॉस्क का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed