फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No government has been able to get as much work done as BJP: Vineet Sharda

कोई सरकार नहीं करा पाई भाजपा जितना काम : विनीत शारदा

Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
No government has been able to get as much work done as BJP: Vineet Sharda
पुरकाजी बाईपास पर प्रदेश संयोजक का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि सरकार ने आठ वर्षों में जितना काम किया है, उतना काम अन्य सरकारें नहीं करा पाई हैं।
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर पुरकाजी बाईपास पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक ब्रज किशोर गुप्ता के प्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा ने योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया गया। बताया कि पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारियों के लिए पेंशन योजना व दुर्घटना बीमा योजनाएं लागू की है। पूर्व की सरकारों में योजनाएं बंद डिब्बों में पड़ी रहती थी, मगर अब बिना भेदभाव के हिंदू हो या मुस्लिम सभी पात्र लोगों को मुफ्त राशन, उज्ज्वला, आवास, आयुष्मान आदि योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 36 करोड़ युवाओं को रोजगार दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताय कि पहले प्रदेश का व्यापारी इतना भयभीत रहता था कि शाम ढलते ही दुकानों के शटर बंद हो जाते थे, लेकिन अब प्रदेश का व्यापारी सुरक्षित है। माफिया योगी के नाम से घबराने लगे हैं। लकड़ी व्यापारी सुनील कुमार ने समस्याओं का ज्ञापन देकर समाधान कराने की मांग की। मौके पर जिला संयोजक सुनील तायल, विनोद गुप्ता, आशीष तोमर, अरुण मित्तल, प्रवीण वर्मा, विनय पंवार, सुशील गोयल, अनमोल जिंदल, राजेश सानी, सुनील भैया, अर्जुन गुप्ता, रोबिन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed