फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No clue 17 days after the abducted Mahant

महंत का 17 दिन बाद भी सुराग नहीं

Mon, 19 Apr 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
No clue 17 days after the abducted Mahant
महंत का 17 दिन बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन

बुढ़ाना। गांव सरनावली से अपहृत महंत हरि गिरि का 17 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। सकुशल मिलने की उम्मीद को लेकर अब साधु-संतों के साथ ग्रामीण भी चिंतित होने लगे हैं। जिलाधिकारी के आश्वासन पर मेरठ-करनाल हाईवे के यातायात को खोलने के बाद अब साधु-संत सरनावली गांव के मंदिर में पूजा अर्चना में लगे हैं।
पूजा अर्चना के दौरान नांगा बाबा मुकुंदपुरी व ज्ञानेश्वर गिरि ने बताया कि जिलाधिकारी के आश्वासन पर व अपना धरना समाप्त कर मंदिर में आ गए थे। संतों की निगाहें अब जिलाधिकारी के आश्वासन पर टिकी हैं। जिलाधिकारी ने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के दो दिन बाद का पता लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली स्थित प्राचीन शिवमंदिर के महंत और प्रधान पद के दावेदार महंत हरि गिरि दो अप्रैल की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। जिनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। महंत का पता लगाने के लिए साधु-संत व ग्रामीण लगातार मेरठ-करनाल हाईवे पर धरनारत रहे थे। साधु संतों के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की। संतों ने बताया कि डीएम ने उन्हें शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने के दो दिन बाद का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन पर वे हाईवे पर थाना फुगाना के पास से अपना धरना समाप्त कर शांतिपूर्वक सरनावली गांव के शिव मंदिर में आ गए थे। यहीं पर पूजा अर्चना में धरने पर बैठे है। सोमवार को सरनावली गांव के शिव मंदिर में योगी शांतिनाथ, योगी महेशनाथ, रतन गिरि, दिगंबरनाथ, शिव गिरि, ज्ञानेश्वर गिरि, मोहन गिरि, चौरासी गिरि, पूरण गिरि, जगदीश गिरि व सुभाष गिरि आदि साधु-संत व ग्रामीण मौजूद रहे।

डीएम कार्यालय के सामने बैठने की चेतावनी
बुढ़ाना। सरनावली गांव में शिव मंदिर में मौजूद साधु संतों ने बताया कि डीएम सेल्वा कुमारी जे के आश्वासन पर वे फुगाना थाने के पास से धरना समाप्त कर सरनावली गांव के मंदिर में आ गए थे। संतों ने बताया कि डीएम ने उन्हें चुनाव संपन्न होने के दो दिन बाद का समय पता लगाने के लिए दिया है। साधु संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो वे अब डीएम कार्यालय के सामने धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed