फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No candidate filed nomination on the first day in Muzaffarnagar

पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया

Tue, 19 Mar 2019 12:36 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 19 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
No candidate filed nomination on the first day in Muzaffarnagar
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिले में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन भाजपा और रालोद सहित 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। कलक्ट्रेट में नामांकन के चलते सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पूरी कचहरी छावनी में तब्दील रही। दिन में 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन के समय डीएम न्यायालय परिसर में आम आदमी की एंट्री को रोक दिया गया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले डीएम अजय शंकर पांडेय ने भी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन के पहले दिन पर्चा तो किसी का भी दाखिल नहीं हुआ, लेकिन 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिए हैं। इनमें भाजपा के डॉ संजीव बालियान का नामांकन पत्र शिवराज त्यागी और रालोद के चौधरी अजित सिंह का नामांकन पत्र कूकड़ा के अंकित सहरावत ने लिया।
विज्ञापन


इनके अलावा हुसैनपुर कलां के नील कुमार, फलावदा के अशोक भारती, दूधाहेड़ी के यशपाल सिंह, खतौली के संजीव कुमार, निरमाना के भूपेंद्र कुमार, सहारनपुर की रेखा, हैबतपुर के यशवंत, कुंदनपुरा के राजकिशोर ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र लिया है। नुमाइश कैंप के धर्मवीर सैनी और मुनव्वरपुर कलां के जयपाल सिंह ने जनसत्ता पार्टी के नाम से नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआड़ा कलां के राजू भाटिया ने पिछड़ा समाज पार्टी, खतौली के बबलू राम ने भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी ने नाम से नामांकन लिया। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही कलक्ट्रेट पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। नामांकन के समय 11 बजे से तीन बजे तक डीएम न्यायालय परिसर की ओर एंट्री बंद रही। डीएम न्यायालय परिसर में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में उपजिलाधिकारी सदर कुमार धर्मेंद्र मौजूद रहे।


सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने जारी अधिसूचना ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपजिलाधिकारी सदर कुमार धर्मेंद्र को बनाया गया है। 25 मार्च तक 11 से तीन बजे तक कार्य दिवस में नामांकन पत्र दाखिल हो सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी। 28 मार्च को तीन बजे तक नाम वापस लिए जाने का समय रहेगा, इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। 11 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed