फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nishan Yatra will be taken out from Shiv Chowk tomorrow

Muzaffarnagar News: शिव चौक से कल निकाली जाएगी निशान यात्रा

Sun, 17 Mar 2024 07:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra will be taken out from Shiv Chowk tomorrow
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। श्री खाटू श्याम जी का श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 19 मार्च को निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शिव चौक से शुरू होकर श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर पर समाप्त होगी।

जानसठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए बाबा श्याम को निशान चढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि बाबा के प्रेमियों को 11 रुपये में निशान वितरित किया जाएगा। यह यात्रा शिव चौक से शुरू होकर झांसी की रानी, मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड, पीठ बाजार, बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि 19 मार्च की शाम को नव निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर भव्य एवं विशाल केसर चन्दन होली का कीर्तन रखा गया है। इसमें चंग धमाल का कार्यक्रम किया जाएगा। पानीपत और राजस्थान से आई मंडली बाबा व उनके प्रेमियों को रिझाएगी। 20 मार्च 2024 को निर्माणाधीन मंदिर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, राजीव बंसल, अनुज गर्ग, राजकुमार सिंघल, राजेंद्र गर्ग, अरविंद बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed