फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine child laborers caught while working at shops

दुकानों पर काम करते हुए नौ बाल श्रमिक पकड़े

Wed, 18 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nine child laborers caught while working at shops
दुकानों पर काम करते हुए नौ बाल श्रमिक पकड़े
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम शिकायत मिलने पर चरथावल में दुकानों पर काम करने वाले नौ बाल श्रमिकों को थाने लेकर आई। व्यापार मंडल और भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उनके परिजनों को बच्चों से मजदूरी छुड़वाने की सख्त हिदायत दी। पुलिस और टीम ने पकड़े गए बच्चों को शिक्षित करने की अभिभावकों को नसीहत देते हुए उनके सुपुर्द किया।

मंगलवार को 1098 पर किसी व्यक्ति ने कस्बे की दुकानों पर बच्चों से मजदूरी कराने की शिकायत की। शिकायत के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारी गौरव मलिक और नितिन त्यागी ने नगर पंचायत के सामने, थाने के सामने और बस स्टैंड पर स्थित दुकानों पर काम करने वाले नौ बच्चों को पकड़ लिया। सभी को थाने लाया गया। खबर लगने पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अनुज गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, पूर्व नगराध्यक्ष विजय त्यागी और रविकांत त्यागी थाने में पहुंच गए। उन्होंने टीम से कहा कि इस संबंध में प्रचार प्रसार के बाद अभियान चलाकर दुकानदारों को अल्टीमेटम देकर कार्रवाई की जानी चाहिए। उसके बाद पकड़े बच्चों के अभिभावकों को थाने बुलाया गया। उन्हें दुकानों पर काम के लिए भेजने पर नसीहत दी गई। भविष्य में शिक्षित करने को कहा गया। उसके बाद सभी को परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed