{"_id":"645fcb8e26b1353133062255","slug":"nikay-chunav-attack-on-bjp-member-nisar-with-stones-after-victory-in-muzaffarnagar-and-two-supporters-injured-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: भाजपा के टिकट पर जीते निसार, जनता का आभार जताने पर पथराव, दो समर्थक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: भाजपा के टिकट पर जीते निसार, जनता का आभार जताने पर पथराव, दो समर्थक हुए घायल
Sat, 13 May 2023 11:10 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 May 2023 11:10 PM IST
सार
Nikay Chunav 2023 : मुजफ्फरनगर में भाजपा के टिकट पर निसार ने जीत हासिल की। वहीं, जीत के बाद निसार ने जनता का आभार व्यक्त किया तो उन पर पथराव कर दिया गया। सभासद के दो समर्थक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बाद पुरकाजी के वार्ड चार में भाजपा प्रत्याशी निसार ने अपने समर्थकों के साथ आभार जताना शुरू किया तो कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। जिसमें सभासद के दो समर्थक घायल हुए हैं। सभासद के समर्थक एक अन्य परिवार के घर पर भी पथराव किया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुरकाजी में वार्ड चार से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निसार अहमद ने चुनाव लड़ा और जीत भी गए। शनिवार देर शाम वह अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ मोहल्ले में आभार जता रहे थे, तभी कुछ लोगों ने सभी पर पथराव कर दिया। सभासद समर्थक राजू व वहाब घायल हुए।
विज्ञापन
आरोप है कि सभासद के एक अन्य समर्थक गुलाब सिंह की गैर मौजूदगी में उनके घर पर पथराव किया। सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। दोनों घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा। गुलाब सिंह ने भी पुलिस से शिकायत की है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Result: पश्चिमी यूपी की हर सीट का अपडेट, पढ़िए कौन कहां से जीता, मेरठ में हुआ बड़ा बदलाव
थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को इस तरह की घटनाओं के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश