{"_id":"645f973601153dd5e80f22e7","slug":"meerut-nikay-chunav-result-bsp-candidate-sushil-slaps-bjp-councilor-satish-prajapati-in-meerut-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश
Sat, 13 May 2023 07:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 May 2023 07:27 PM IST
सार
मेरठ में बसपा प्रत्याशी ने भाजपा से पार्षद चुने गए सतीश प्रजापति को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद भाजपा समर्थकों ने बसपा प्रत्याशी के ऊपर थप्पड़ों की बारिश कर दी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को थप्पड़ जड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा के वार्ड 41 से जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सतीश प्रजापति ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर जश्न मनाया। इसी बीच वे हारे हुए प्रत्याशी सुशील कुमार पाल के पास गले मिलने के लिए पहुंचे। वहीं, गले मिलने के बाद बसपा प्रत्याशी सुशील ने सतीश प्रजापति को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील पर भी थप्पडों की बरसात कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Result Live: मेरठ में BJP प्रत्याशी अहलूवालिया की बड़ी जीत, ओवैसी समर्थकों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
बताया गया कि थप्पड़ मारने के दौरान एक युवक ने वीडियो बना लिया था। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: बिजनौर में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, हंगामा के बीच धक्का-मुक्की, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा