फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Night feast...becoming a disaster for health

Muzaffarnagar News: रात की दावत...सेहत के लिए बन रही आफत

Tue, 02 Dec 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Night feast...becoming a disaster for health
मुजफ्फरनगर। शादियों का शुभ मुहुर्त सेहत पर भारी पड़ रहा है। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री तक पहुंच गया। शादी समारोह में ठंड लग जाने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल बुखार और नजला-खांसी के प्रकोप के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या 1700 से ऊपर चली गई। समारोह में लोगों के जुटने से भी संक्रमण फैलता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि मौसम परिवर्तन के कारण एवं दिन में धूप और रात और सुबह के समय तापमान कम होने के कारण नजला और खांसी लोगों को जकड़ रही है। जबकि शादी और पार्टी आयोजनों में अधिक लोगों के जुटने के कारण वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। उन्होंने ऐसे आयोजन सहित भीड़ से बचने की सलाह दी। भीड़ वाले इलाकों में मास्क लगाकर जाएं। ठंडी और खट्ठी चीजों का परहेज करें। सोमवार को दिन का तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। यह वर्तमान मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि ठंड के दिनों में आमतौर से मरीज ऑपरेशन नहीं कराते। केवल गंभीर मामलों में ही ऑपरेशन किए जाते हैं। ओटी बंद होने के कारण भी कम मरीज भर्ती हो रहे हैं। ऑपरेशन करने शुरू कर दिये गए हैं। धीरे-धीरे बेड भर जाएंगे।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से चौथे दिन भी मिली राहत : ठंड के दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में एकाएक आए उछाल के बाद अब लोगों को राहत मिलने लगी है। सोमवार को एक्यूआई 278 दर्ज किया गया। पांच दिन पहले तक जनपद का एक्यूआई 300 के पार चल रहा था। लेकिन 27 नवंबर से 266 के साथ एक्यूआई में गिरावट आना शुरू हुई। जबकि 28 को 244 और 29 नवंबर को 237 एवं 30 नवंबर को एक्यूआई 178 दर्ज किया गया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed