फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NGO selection will be renewed for food distribution

भोजन वितरण को नए सिरे से होगा एनजीओ चयन

Sun, 12 Jan 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
NGO selection will be renewed for food distribution
मुजफ्फरनगर। मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद जिले में भोजन वितरण के लिए नए सिरे से एनजीओ के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इंटर कॉलेजों की कक्षा आठ के 32 हजार छात्र-छात्राओं को भोजन देने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे थे। नौ एनजीओ ने आवेदन किया है। इनकी जांच के बाद चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के करीब 28 इंटर कॉलेज की आठवीं कक्षा तक के लगभग 32 हजार छात्र-छात्राओं को एनजीओ द्वारा दोपहर के भोजन का वितरण किया जाता था। जिले में तीन एनजीओ भोजन वितरण कर रहे थे जिनमें से हापुड़ की बालाजी सेवा समिति का अनुबंध समाप्त हो गया है। इस संस्था द्वारा वितरित किए गए भोजन में तीन दिसंबर को मरा हुआ चूहा मिला था। यह एनजीओ करीब दस हजार छात्र-छात्राओं को भोजन प्रदान करता था। इसके अतिरिक्त बदायूं की यूनाइटेड विकास समिति शाहपुर, बघरा एवं बुढ़ाना ब्लॉक क्षेत्र तथा मेरठ की श्री बालाजी एनजीओ पर मुजफ्फरनगर शहर, खतौली और जानसठ ब्लॉक के इंटर कॉलेजों में भोजन की सप्लाई करती है। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सिरे से एनजीओ के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के 32 हजार छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन देने के लिए प्रस्ताव मांगे गए। कुल नौ संस्थाओं ने अपने प्रस्ताव दिए हैं। फिलहाल इन प्रस्तावों की जांच चल रही है। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति एनजीओ के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। मिड-डे मील के जिला समन्वयक विकास त्यागी का कहना है कि एनजीओ के चयन के लिए जिले में समिति बनी हुई है। वही चयन की प्रक्रिया को पूरी करेगी।
विज्ञापन

विवाद के बाद से लगातार चल रही छुट्टियां
मुजफ्फरनगर। मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा के प्रधानाचार्य समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद जिले के स्कूलों में मिड-डे मील का वितरण बंद कर दिया गया था। 15 दिसंबर से स्कूलों में तालाबंदी की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन तब इस आंदोलन को टाल दिया गया था। इसके बाद से स्कूलों में लगातार अवकाश चल रहा है। 13 जनवरी से स्कूल खुलने हैं। ऐसे में एक बार फिर मिड-डे मील वितरण को लेकर शिक्षक एतराज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed