फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Neighbor shot the girl, higher center referred

Muzaffarnagar News: पड़ोसी ने युवती को गोली मारी, हायर सेंटर रेफर

Tue, 25 Jul 2023 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Neighbor shot the girl, higher center referred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तितावी। गांव करवाड़ा में मंगलवार की सुबह एक युवक ने झाडू लगा रही युवती को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

गांव करवाड़ा निवासी सुप्रिया पुत्री नरेंद्र मंगलवार की सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। पास में ही रहने वाला युवक गौतम उर्फ पोटा बैठा हुआ था। युवती ने उसे उठ कर जाने को कहा। इससे नाराज होकर युवक ने तमंचे से युवती को गोली मार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी तमंचा भी मौके पर छोड़ गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने युवती की मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेयी और थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना हैं कि युवती को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया हैं। अभी घटना की तहरीर नहीं आई हैं।
विज्ञापन



जिला जज ने किया जेल का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला जज चवन प्रकाश ने जिला कारागार में पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक तथा अल्प व्यस्क बैरक का निरीक्षण किया। बंदियों को संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि बंदी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। न्यायाधीश अनिल कुमार ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर और वाहृय न्यायालय बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। 12 अगस्त को चेक सम्बन्धी मामलों का निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






--
युवक पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली में मखियाली निवासी अमजद ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका भाई असलम अपने दोस्त के साथ विश्वकर्मा चौक पर बर्थ डे पार्टी मना रहा था। तभी अंशुल, सत्यम, नीशू सहित आठ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed