{"_id":"638f87adda6b4253106c8634","slug":"negligence-will-not-be-tolerated-in-vote-counting-cdo-muzaffarnagar-news-mrt61667207","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही : सीडीओ
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंचासीन सीडीओ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली उप चुनाव
जिला पंचायत सभागार में मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। उप चुनाव की मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचकर अपने जिम्मेदारी संभाले और पारदर्शिता से कार्य करें। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।
मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में मतगणना कार्मिकों को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि मतगणना के दौरान पूर्ण एकाग्रता और सावधानी भी बरती जाए। सभी कार्मिक प्रत्येक दशा में प्रात: 6:00 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। मतगणना के दौरान शीट पर मतों की गिनती लिखते समय लगाए गए कार्बन का विशेष ध्यान रखा जाएं। उसे भली प्रकार देखकर लगाया जाएं, ताकि लिखने में त्रुटि की संभावना न के बराबर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मतगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
मतगणना हॉल में मोबाइल प्रतिबंधित
मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मतगणना हॉल सीसीटीवी कैमरे में होगा। मतगणना हॉल में यदि कोई समस्या आए तो अपने आरओ एवं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाएं।
विज्ञापन
प्रोजेक्टर से दी गई जानकारी
कंट्रोल यूनिट का मतगणना के दौरान कैसे प्रयोग करना है, इसकी भी प्रोजेक्टर से जानकारी दी गई। मतों की गिनती के लिए मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भरी जाएगी।

जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद मतगणना कार्मिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR