फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin Siddiqui Case: Police again filed FR, court sent notice to wife Aaliya of Nawazuddin

Nawazuddin Siddiqui Case: पुलिस ने दाखिल की एफआर, कोर्ट ने पत्नी आलिया को भेजे नोटिस, ये था मामला

Wed, 25 May 2022 09:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 May 2022 09:38 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर चल रहे मुकदमे में पुलिस ने फिर से फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी है। वहीं कोर्ट ने नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया को नोटिस भेजे हैं। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Case: Police again filed FR, court sent notice to wife Aaliya of Nawazuddin
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी आलिया की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे में मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने फिर फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। अदालत ने आलिया को नोटिस भेज दिए हैं। प्रकरण की सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि तय की गई है। 

विज्ञापन


27 जुलाई 2020 को आलिया सिद्दीकी ने मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देवर मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


बुढ़ाना थाना पुलिस ने विवेचना करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित सभी आरोपियों को क्लीन चिट देकर पिछले महीने फाइनल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज संजीव कुमार तिवारी ने रिपोर्ट लौटा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि कोर्ट ने जो आपत्तियां लगाई थीं, उन्हें दूर कर दोबारा से केस डायरी दाखिल कर दी गई है। उधर, अदालत ने रिपोर्ट मिलने के बाद वादी आलिया को नोटिस जारी कर अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा है। अगली सुनवाई 24 जून को होगी।

यह भी पढ़ें: UP में बुलडोजर: कहीं अवैध कब्जों पर गरजा तो कहीं ध्वस्त हुईं कॉलोनियां, तस्वीरों में देखें योगी के अफसरों की कार्रवाई

क्या था मामला
पीड़िता का कहना था कि 2012 में जब वह बुढ़ाना स्थित अपनी ससुराल आई थी, तो उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। अगस्त 2020 में वर्सोवा थाने से एफआईआर बुढ़ाना थाना शिफ्ट हो गई थी। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: LLB स्टूडेंट मर्डर केस: लाल घेरे में खौफनाक हैं ये तीन चेहरे, गांव में की थी ऐसी वारदात, अभी तक दहशत में लोग, तस्वीरें भी दर्दनाक

दो साल पहले दर्ज कराए थे बयान
नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया 16 अक्तूबर 2020 को मुकदमे के तत्कालीन विवेचक वीर नारायण सिंह के साथ अदालत पहुंची थी। सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए मुकदमे में लगाए गए आरोपों का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed