मेरठ में एलएलबी के छात्र की हत्या करने वाले शातिर आरोपी सोनीपत में गिरफ्तार किए गए हैं। सवाल उठ रहा है कि जिन इनामी आरोपियों को तीन राज्यों की पुलिस कई महीनों में गिरफ्तार नहीं कर पाई वे इतनी आसानी से कैसे गिरफ्तार हो गए। इससे पहले भी कई शातिर अपराधियों की सोनीपत में गिरफ्तारी हुई है। पावली खुर्द गांव निवासी एक लाख के इनामी सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव में ही खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।
LLB स्टूडेंट मर्डर केस: लाल घेरे में खौफनाक हैं ये तीन चेहरे, गांव में की थी ऐसी वारदात, अभी तक दहशत में लोग, तस्वीरें भी दर्दनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को तीनों हत्यारोपी सोनीपत में सेक्टर-7 में एक ही बाइक पर घूम रहे थे। ट्रैफिक का नियम तोड़ने पर चेकिंग के दौरान वहां की यातायात पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। तलाशी में तमंचा मिलने के बाद पुलिस की पूछताछ की तो तीनों ने मेरठ में हत्या करना कबूल लिया। सोनीपत पुलिस ने इसकी जानकारी मेरठ पुलिस को दी।
सनी काकरान और अतुल पर है एक लाख का इनाम
एक-एक लाख के इनामी बदमाश सनी काकरान, अतुल और नसरूद्दीन को हरियाणा में सोनीपत पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि तीनों एक बाइक पर जा रहे थे और चेकिंग के दौरान पकड़े गए। तलाशी में इनसे तमंचा बरामद दिखाया गया है।
तीनों हत्यारोपी को बी-वारंट पर लाएगी मेरठ पुलिस
तीनों हत्यारोपियों के सोनीपत में गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने पर मेरठ पुलिस उन्हें बी-वारंट पर लाने की तैयारी में जुट गई है। कंकरखेड़ा पुलिस हत्यारोपियों से पूछताछ करने के लिए सोनीपत पहुंच गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि तीनों हत्यारोपियों पर मेरठ में हत्या के कई मामले दर्ज हैं।
सुलग रहे सवाल... मेरठ में वारदात, सोनीपत में पकड़े जा रहे बदमाश
पावली खुर्द में एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या के मामले में मेरठ पुलिस को सनी काकरान और उसके साथियों की तलाश थी पर ये हरियाणा के सोनीपत में ट्रैफिक नियम तोड़ते पकड़े गए। एक-एक लाख के इनामी कुख्यातों की इस तरह से गिरफ्तारी पर सवाल भी उठ रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में पश्चिमी यूपी में खून बहाने के आरोपी कई बदमाश कुछ इसी तरह सोनीपत में पकड़े गए हैं। उधर, गिरफ्तारी के बाद सनी और उसके साथियों के खिलाफ मेरठ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में भी मामला दर्ज किया है।