फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   nawazuddin's family problem

नवाजुद्दीन के परिवार का विवाद और बढ़ा

Mon, 03 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
nawazuddin's family problem
अभिनेता नवाजुद्दीन का घर। - फोटो : अमर उजाला
शामली के बुढ़ाना निवासी बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिवार की छोटी बहू कार्रवाई की मांग पर अड़ी है। दूसरी ओर, मिनाजुद्दीन के बडे़ भाई और बहू के जेठ ने भी क्रास में एसएसपी को तहरीर दी है। तहरीर में बहू के चाचा और चाची पर मिनाजुद्दीन के कमरे से नकदी, जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मामला उलझने के बाद शनिवार सुबह नवाजुद्दीन सिद्दीकी दिल्ली चले गए थे। रविवार को इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की सीडी की मांग की है। जिसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने शनिवार को नवाजुद्दीन के मोहल्ले वालों से पूछताछ की थी। इस घटना में मिनाजुद्दीन की पत्नी आफरीन का आरोप है कि पुलिस इस संबंध में कोई कार्रवाई नही कर रही है।
विज्ञापन


उसकी ससुराल वाले उल्टे उसके परिवार वालों को फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। आफरीन ने अपने परिवारों वालों के साथ एसएसपी तथा आईजी मेरठ को तहरीर देकर ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाऐ तो अब ससुराल पक्ष के लोगों ने भी एसएसपी को क्रास में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनाजुद्दीन के बड़े भाई फैजूद्दीन ने भी एक शिकायती पत्र एसएसपी को दिया है। आरोप है कि 28 सितंबर को आफरीन के चाचा रियाजुद्दीन और चाची शब्बो एक बच्ची के साथ उनके घर पर आए थे। उन्होंने मिनाजुद्दीन से 15 हजार रुपये उधार मांगे। उनके मना करने पर वे मिनाजुद्दीन के कमरे की अलमारी से आभूषण, नकदी उठाकर ले गए हैं। फैजूदीन ने भी पुलिस से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed