नवाजुद्दीन के भाई ने डाली आपत्तिजनक पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ थाना बुढ़ाना पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता भारत कुमार की तहरीर पर यह मामला दर्ज किया गया है।
अयाजुद्दीन सिद्दीकी की फेसबुक आईडी पर शनिवार को जैसे ही यह पोस्ट आई, हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर इस पर रोष जताया। इसके बाद शनिवार देर रात थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर बुढ़ाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विवादों में रहा है नवाजुद्दीन का परिवार
बुढ़ाना। कस्बा निवासी सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी व उसका परिवार पहले से ही विवादों में रहा है। नवाजुद्दीन के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नि आफरीन ने उनपर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। इस मामले ने भी जमकर तूल पकड़ा था। इस घटना से इस परिवार की खूब किरकिरी हुई।
कस्बे में दो साल पहले रामलीला में मारीच का रोल अदा करने को लेकर भी शिव सेना ने आंदोलन की धमकी दी थी, इसके बाद उन्होंने मारीच का रोल अदा करने से मना कर दिया था। शिव सैनिकों ने आरोप लगाया था कि भाई की पत्नि के साथ मारपीट करने वाले व दूसरे समुदाय के युवक का मारीच का रोल करना गलत होगा। अब यह एक नया विवाद सामने आ गया है, जिसमें दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट उनके भाई ने फेसबुक पर पोस्ट की है।