फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National Service Planning Unit of Shri Ram College

पर्यावरण शुद्व रखने को पौधारोपण करें

Tue, 02 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
National Service Planning Unit of Shri Ram College
पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण करें
विज्ञापन

मुजफ्फररगर। श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन पौधरोपण कर गांव बहादरपुर में किया गया। स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय के परिसर में करीब 150 पौधे लगाए।

शिविर के मुख्य अतिथि सत्या सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण पूरे विश्व में विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म ले रही है। अपने स्तर पर प्रदूषण को कम करने के लिए हमें पौधरोपण पर अधिक बल देना चाहिए। क्योंकि वृक्ष एक ऐसा माध्यम है, जो वातावरण में मौजूद वायु को शुद्ध करने का कार्य करते हैं। इसलिए वातावरण को शुद्ध करने के लिए हमें अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करना चाहिए। हमें आसपास जितनी भी खाली भूमि दिखाई दें वहां पौधरोपण करें। अपने घर में गमलों में ही इस अमूल्य धरोहर को संरक्षित करें। यदि यह छोटा सा कदम हर व्यक्ति उठाएगा तो यह धरती और धरती पर जीवन सब खुशहाल रहेगा। खेल प्रशिक्षु हितेंद्र ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व हैं। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। ये धरती पर अमूल्य संपदा के समान हैं। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार, खेल प्रशिक्षु सरिता, विपुल, स्वयंसेवक सृष्टि, सपना, रिया गोयल, आस मोहम्मद, हर्ष, अभय, अजय कुमार, अंजलि, तनवी शर्मा, अलजोया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed