{"_id":"5d9b89d98ebc3e93b532cbdd","slug":"national-president-of-all-india-imam-organization-imam-umer-ahmad-ilyasi-muzaffarnagar-news-mrt447332784","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनेगा देश: इलियासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनेगा देश: इलियासी
विज्ञापन
खालापार में बैठक करते इमाम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनेगा देश: इलियासी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय इमाम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय राष्ट्रहित में हैं, उन पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की ताकत का अहसास कराया है। मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने के लिए आगे बढ़ रहा है।
इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती जुल्फिकार के खालापार स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में इलियासी ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का निर्णय देशहित में है। कश्मीर के लोगों को देश की मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए। कश्मीर के लोगों को पत्थर छोड़कर अपने हाथों में कलम थामनी चाहिए। इससे कश्मीरियों का विकास भी होगा। एक माह बाद हमारे संगठन के लोग भी कश्मीर जाकर वहां के इमामों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश की चिंता है। 135 करोड़ की आबादी हो चुकी है। राष्ट्रहित में केंद्र सरकार कोई निर्णय लेती है तो हम साथ है। भारत में कोई भी कानून किसी एक धर्म और जाति के लिए नहीं बनता है, सभी के लिए बनता है। इससे किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
मॉब लिचिंग आदि की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज में दो-चार इस तरह के लोग होते हैं, जो माहौल खराब करते हैं, पूरा समाज खराब नहीं होता। संघ प्रमुख मोहन भागवत साफ कह चुके हैं कि हम सबका विकास चाहते हैं। सबको जोड़ने की बात करते हैं। जमीयत उलमा की पहल की भी इलियासी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि मस्जिद के इमाम और मंदिर के पुजारियों की जिम्मेदारी है कि वह समाज में भाईचारे के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश की ताकत को बढ़ाया है। देश दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में जाति और मजहब से ऊपर उठकर सभी को प्रधानमंत्री का साथ देना चाहिए। हमें ऐसा कोई काम भी नहीं करना चाहिए, जिससे दुनिया में देश की छवि खराब हो। जब हम भारत से बाहर जाते हैं तो वहां लोग हमे मजहब से नहीं भारतीय होने के कारण जानते हैं। हमें भी मोदी की तरह देश की फिक्र करनी चाहिए। इलियासी हरिद्वार जाते समय कुछ देर के लिए यहां रुके थे। कारी मोहम्मद खालिद, मौलाना अफसर, ताहिर, सलमान कुरैशी मौजूद रहे।